1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मेले की दी शुभकामनाएँ, सेवा और संस्कार को बताया समाज की शक्ति।
2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में 20 छठ घाट बनाने की घोषणा की।
3. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, काशीपुर से किच्छा तक बनाए जाएंगे छठ पूजा घाट।
4. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेम नगर देहरादून, बाढ़वाला और बनबसा में छठ घाट बनाने का किया ऐलान।
5. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को बताया सरकार की प्राथमिकता।
6. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना सरकार का उद्देश्य।
7. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को मिली गति।
8. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड के मंदिरों के विकास की जानकारी दी।
9. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को लेकर दी जानकारी।
10. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर निर्माण का किया उल्लेख।
11. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर कार्यों की दी जानकारी।
12. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडी की स्थापना को बताया महत्वपूर्ण कदम।
13. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- विकास के साथ उत्तराखंड की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार भी जरूरी।
14. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर।
15. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत विकास परिषद के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयासों की सराहना की।
16. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दीपावली मेले में छठ घाटों और धार्मिक-सांस्कृतिक विकास से जुड़ी घोषणाएँ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों—काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा एवं किच्छा—में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। मुखमंत्री ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर,विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर तथा चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी,मोहनी पोखरिया,किशन सिंह,संतोष गौरव,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
